बागी कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा की अशोक चौधरी से मुलाकात, NDA में जाने के कयास तेज

Updated:
विज्ञापन

बागी विधायक पहुंचे मंत्री से मिलने

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस के बागी विधायक सुरेद्र कुशवाहा ने रविवार को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में रविवार की दोपहर एक कांग्रेस के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा अचानक बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचे. राज्यसभा चुनाव में अपनी ही पार्टी को ‘गच्चा’ देने वाले विधायक सुरेंद्र कुशवाहा की इस मुलाकात को महज शिष्टाचार भेंट मानना मुश्किल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

माना जा रहा है कि सुरेंद्र कुशवाहा जल्द ही औपचारिक रूप से एनडीए का दामन थाम सकते हैं, जिससे विपक्षी खेमे को बड़ा झटका लगना तय है.

अचानक मुलाकात से बढ़ी सियासी सरगर्मी

सुरेंद्र कुशवाहा का अशोक चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है. खासकर ऐसे समय में जब वे पहले ही पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाते नजर आ चुके हैं. इस मुलाकात को लेकर अब यह चर्चा तेज है कि वे एनडीए के करीब जा सकते हैं.

मुलाकात के बाद दोनों ही नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, पीछे के दरवाजे से निकल गए और कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया.लेकिन विधानसभा की बदलती परिस्थितियों और राज्यसभा चुनाव में एनडीए की ‘क्लीन स्वीप’ जीत के बाद इस मुलाकात के मायने साफ नजर आ रहे हैं.

राज्यसभा चुनाव से शुरू हुआ विवाद

सुरेंद्र कुशवाहा पिछले काफी समय से अपनी पार्टी कांग्रेस की लाइन से अलग चल रहे हैं. राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने और कांग्रेस के दो अन्य विधायकों ने राजद उम्मीदवार को वोट न देकर सबको चौंका दिया था. इसके बाद उन्होंने एक विवादित बयान देकर आग में घी डालने का काम किया था.

कुशवाहा ने खुलकर कहा था कि राजद ने ‘भूमिहार’ उम्मीदवार को मैदान में उतारा था, जो उन्हें पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने वोट नहीं दिया. इस बयान के बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन कुशवाहा के तेवर ढीले होने के बजाय और कड़े हो गए.

महागठबंधन में दरार के संकेत

राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के विधायकों की वोटिंग न करने ने राजद और कांग्रेस के बीच के अविश्वास को उजागर कर दिया था. यदि सुरेंद्र कुशवाहा पाला बदलते हैं, तो आने वाले समय में कांग्रेस के कुछ और विधायक भी इस रास्ते पर चल सकते हैं. बिहार की राजनीति में यह ‘इस्तीफों और दल-बदल’ का मौसम विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रहा है.

Also Read: Bihar Board 10th Result 2026 OUT: जारी हो गया बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, secondary.biharboardonline.com पर करें चेक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन