बिहार में 16 से 20 मई तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश-आंधी को लेकर किस जिले में कौन सा अलर्ट, जानिए

बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)
Bihar Weather Alert: बिहार में 16 से 20 मई 2026 तक मौसम लगातार बदलता रहेगा. कई जिलों में अलग-अलग दिनों पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिम, उत्तर और मध्य बिहार में 20 मई तक आंधी-बारिश का असर ज्यादा रह सकता है.
Bihar Weather Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 मई से 20 मई तक बिहार के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. अलग-अलग दिनों में कई जिलों के लिए येलो, ऑरेंज और ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है. 16 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, गया, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
17 मई को कैसा रहेगा मौसम का हाल
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 17 मई को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, नालंदा और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर सहित उत्तर और पूर्व बिहार के अधिकतर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
18 मई को अधिकांश जिलों में कोई चेतावनी नहीं
18 मई को बिहार के कई जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं. इस दिन पश्चिम, मध्य और दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में ग्रीन अलर्ट है. सिर्फ पूर्वी बिहार के जिलों जैसे पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
19 मई को फिर उत्तर बिहार के कई हिस्सों में येलो अलर्ट लौटता दिख रहा है. पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई जिलों में ग्रीन अलर्ट रहेगा, जबकि सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
20 मई को बिगड़ेगा मौसम का हाल
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 20 मई को मौसम फिर बिगड़ने के संकेत हैं. इस दिन बिहार के बड़े हिस्से, खासकर पश्चिम, मध्य और उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दक्षिण-पूर्व और सीमांचल के कुछ जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. पूरे सप्ताह में रेड अलर्ट कहीं नहीं जारी किया गया है, लेकिन लोगों को तेज आंधी, बारिश और मौसम बदलाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 16 मई तक FRS नहीं कराया तो अटक सकती है हजारों शिक्षकों की सैलरी, विभाग ने जारी किया आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










