सांप ने डसा तो युवक ने भी उसे दांत से काट लिया, सांप की हुई मौत, युवक अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: बिहार के नवादा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. रजौली प्रखंड क्षेत्र के जंगली इलाके में एक युवक के काटने से हीं सांप की मौत हो गई. हालांकि सांप ने पहले उसे डसा था. इसके बाद युवक भी गुस्से में आकर सांप को दांत से दो बार काट लिया. घटना बीते मंगलवार 02 जुलाई रात की है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के नवादा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. रजौली प्रखंड क्षेत्र के जंगली इलाके में एक युवक के काटने से हीं सांप की मौत हो गई. हालांकि सांप ने पहले उसे डसा था. इसके बाद युवक भी गुस्से में आकर सांप को दांत से दो बार काट लिया.

घटना बीते मंगलवार 02 जुलाई रात की है. मजदूर का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में कराया जा रहा है. इस घटना से सभी हैरत में पड़े हुए हैं. पूरे गांव में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है.

रेलवे अधिकारी ले गए अस्पताल

बताया जाता है कि जंगली इलाकों में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है. मंगलवार की देर रात सभी मजदूर अपने कैंप में सो रहे थे. बेस कैंप में घुसा सांप ने एक मजदूर को डस लिया. जैसे ही पूरे मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई तो तुरंत उस मजदूर को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया. मजदूर संतोष लोहार झारखंड के लातेहार जिले के पाण्डुका का निवासी है.

ये भी पढ़ें: सरकार ने कार्डधारकों को दी बड़ी राहत, अब 30 सितंबर तक कराएं ई-केवाईसी

ग्रामीणों ने कहा सांप विषधर नहीं होगा

संतोष ने बताया कि उसके गांव में एक टोटका है कि अगर सांप एक बार डस ले तो आप उसे दो बार काट दांत से लीजिए. इससे आपके शरीर पर सांप का विष नहीं चढ़ेगा (Nawada snake bite news). ग्रामीणों को जब इस अजीबोगरीब घटना की जानकारी मिली तो अस्पताल में भीड़ लग गई. हालांकि ग्रामीण ये भी कह रहे थे कि सांप विषधर नहीं होगा. अगर सांप विषधर होता तो युवक की जान भी जा सकती थी.

क्या कहते हैं चिकित्सक-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती संतोष लोहार का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि सांप काटने की शिकायत थी. युवक का इलाज किया गया है. वह खतरे से बाहर है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन