बेगूसराय दुष्कर्म मामला: पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे भाकपा माले कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन

चकिया कांड को लेकर भाकपा माले का प्रदर्शन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai Gang Rape Protest : बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र से जुड़े कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में भाकपा माले ने प्रतिरोध मार्च निकाला. समाहरणालय गेट के पास मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आरोपियों की गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल, पीड़िता की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की गई.

विज्ञापन

Begusarai Gang Rape Protest : (विकाश मिश्रा की रिपोर्ट) चकिया थाना क्षेत्र में सामने आए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में शुक्रवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला. पार्टी के बैनर तले कमलेश्वरी भवन से शुरू हुआ मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जिला समाहरणालय गेट के समीप पहुंचा. यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया.

विज्ञापन

दोषियों को कड़ी सजा देने की उठी मांग

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि मामले के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए तथा स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाए. साथ ही पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

दिवाकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि पीड़िता द्वारा पूर्व में शिकायत किए जाने के बावजूद प्रशासन और पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई होती तो इस तरह की गंभीर घटना नहीं घटती. उन्होंने चकिया थानाध्यक्ष पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

भाकपा माले नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग दोहराई.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में किसान महासभा के जिलाध्यक्ष नवल किशोर, राजेश श्रीवास्तव, अजय कुमार, सोनू फर्नांडिस, संजय ठाकुर, विशाल कुमार, कन्हैयालाल साह, बबलू ठाकुर, मो. जमीर, राजीव कुमार, रितेश ठाकुर, गजेंद्र पंडित समेत बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे.

प्रमुख मांगें

  • आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी
  • स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को कड़ी सजा
  • पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करना
  • मामले में कथित लापरवाही के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई
  • निष्पक्ष जांच के माध्यम से पीड़िता को न्याय दिलाना

इसे भी पढ़ें : अरवल में भाकपा ने किसान, मजदूर और गरीबों के मुद्दों पर खोला मोर्चा, 16 सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन