बेगूसराय में जनता दरबार, 55 लोगों ने रखीं समस्याएं; जानें कब और कैसे कर सकते हैं शिकायत
जनता दरबार में मामलों की सुनवाई करते डीएम रिची पांडेय | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय में "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन हुआ. जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने 55 नागरिकों की व्यक्तिगत और जनहित से जुड़ी समस्याओं को सुना. उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया.
जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं तथा शिकायतों के समाधान के लिए जिला पदाधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए. जनता दरबार में आज कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए.
जिला पदाधिकारी ने प्राप्त सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए आवेदकों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही, संबंधित आवेदकों को उनके मामलों में की जा रही कार्रवाई एवं प्रगति की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया.
सीधा संवाद और त्वरित समाधान है प्रशासन की प्राथमिकता
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार जिला प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधे संवाद का एक प्रभावी एवं सशक्त माध्यम है. राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या एवं शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
Also Read : बेगूसराय : वृद्ध की हत्या के बाद घटनास्थल पहुंचे SP, बोले- हर पहलू की जांच जारी
उन्होंने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासन तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. जिले का कोई भी नागरिक अपनी व्यक्तिगत अथवा जनहित से जुड़ी समस्या लेकर इस दरबार में उपस्थित होकर जिला प्रशासन के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है. प्राप्त सभी आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए