बेगूसराय : कोर्ट मैरिज के लिए घर से निकले थे प्रेमी-प्रेमिका, रास्ते में लोगों ने पकड़ा और मंदिर में करा दी शादी

Updated:
विज्ञापन

बाबा पाण्डेश्वर धाम बरियारपुर पश्चिमी में आशीर्वाद लेते प्रेमी युगल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के खोदावंदपुर स्थित बाबा पाण्डेश्वर धाम में समस्तीपुर और छौड़ाही के एक प्रेमी युगल की स्थानीय लोगों द्वारा शादी कराए जाने का मामला सामने आया है. दोनों कोर्ट मैरिज के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर मंदिर में उनकी शादी करा दी.

विज्ञापन

बेगूसराय के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के पछियारी टोल स्थित बाबा पाण्डेश्वर धाम में सोमवार को एक प्रेमी युगल की शादी कराए जाने का मामला सामने आया है. प्रेमी युगल का कहना है कि दोनों को रास्ते में पकड़कर स्थानीय लोगों ने मंदिर में उनकी शादी करा दी.

विज्ञापन

इस युगल की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के सहियार बुर्ज गांव निवासी ओम कुमार पंडित के पुत्र संजय कुमार तथा छौड़ाही थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी बिहारी दास की पुत्री संगम कुमारी के रूप में हुई है.

प्रेमी युगल ने बताया कि दोनों पिछले करीब दो वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं. मोबाइल के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी, जो बाद में गहरे प्रेम संबंध में बदल गई.

बाबा पाण्डेश्वर धाम बरियारपुर पश्चिमी में आशीर्वाद लेते प्रेमी युगल | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय- बाबा पाण्डेश्वर धाम मंदिर में शादी के बाद मौजूद प्रेमी युगल.

कोर्ट मैरिज करना चाहते थे दोनों

प्रेमी युगल ने बताया कि वे कोर्ट मैरिज करना चाहते थे और इसी उद्देश्य से अपने घर से निकलकर नरहन जा रहे थे. युगल के अनुसार, बूढ़ी गंडक नदी के तटबंध के रास्ते नरहन जाने के दौरान बरियारपुर पश्चिमी गांव के समीप कुछ लोगों ने उन्हें संदिग्ध स्थिति में देखकर रोक लिया और पकड़ लिया.

इसके बाद दोनों को खींचकर स्थानीय शिव मंदिर ले जाया गया. जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में उनकी शादी की रस्म पूरी कराई गई. प्रेमी युगल का यह भी कहना है कि उनकी इस शादी से दोनों के परिवार के लोग खुश नहीं होंगे, इसके बावजूद दोनों ने भविष्य में साथ रहने का कड़ा निर्णय लिया है. इस अनोखी घटना को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन