बेगूसराय में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की तैयारी तेज, खिलाड़ियों का निबंधन 22 सितंबर तक
बैठक में भाग लेते शारीरिक शिक्षक | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं. खिलाड़ियों के निबंधन की अंतिम तिथि 22 सितंबर निर्धारित की गई है.
सोमवार को बेगूसराय के खेल भवन-सह-व्यायामशाला में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन हेतु जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार के द्वारा शारीरिक शिक्षकों के साथ बैठक करते हुए खिलाड़ियों के निबंधन की समीक्षा की गई. बैठक के दौरान उन्होंने सभी प्रखंडों से अब तक प्राप्त निबंधन फॉर्म की जानकारी ली तथा ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों के निबंधन पर विशेष जोर दिया.
बताते चलें कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है, जबकि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के निबंधन की अंतिम तिथि 22 सितंबर निर्धारित की गई है.
इन खेल विधाओं का होगा आयोजन
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, भारोत्तोलन, बास्केटबॉल, कराटे, शतरंज, हैंडबॉल, वुशु, रग्बी, क्रिकेट, योगा, कुश्ती, सेपेक टाकरा, हॉकी और तीरंदाजी सहित विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन कराया जाएगा.
आवश्यक कागजातों और निबंधन की प्रक्रिया
संबंधित विद्यालयों द्वारा सभी चयनित खिलाड़ियों का निबंधन प्रमाण-पत्र, योग्यता प्रमाण-पत्र, फोटो प्रमाणक के साथ विगत वर्ष का अंक प्रमाण-पत्र, [Aadhaar Redacted] की छायाप्रति, विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर की छायाप्रति और सक्षम पदाधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र आदि पूर्ण रूप से प्रपत्र में भरकर तीन प्रतियों में तैयार करना होगा.
इसमें एक प्रति मूल तथा दो छाया प्रतियां शामिल हैं. यह सभी दस्तावेज 22 सितंबर 2026 तक विद्यालय प्रधान द्वारा समेकित कर अग्रसारण प्रमाण-पत्र के साथ कार्यालय, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा (जिला खेल कार्यालय), बेगूसराय में समय पर जमा कराना सुनिश्चित किया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए