बेगूसराय में स्वच्छता कर्मियों का धरना, जनवरी से लंबित मजदूरी के भुगतान और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग

Updated:
विज्ञापन

धरना को सम्बोधित करते भाकपा नेता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय में सनहा पश्चिम पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने जनवरी 2026 से लंबित मजदूरी के भुगतान और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग को लेकर धरना दिया. भाकपा नेताओं ने प्रशासन पर भू-माफियाओं से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कचरे के भवन और जमीन से जुड़े मामलों पर सवाल उठाए.

विज्ञापन

Begusarai News : स्वच्छता कर्मियों की लंबित मजदूरी के भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर सनहा पश्चिम पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने सोमवार को बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाकपा नेता प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि जनवरी 2026 से अब तक स्वच्छता कर्मियों का पारिश्रमिक भुगतान नहीं होना एक बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि ये स्वच्छता कर्मी लगातार सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है.

विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख एवं भाकपा नेता मनोज कुमार ने जिला पदाधिकारी से मांग की कि साहेबपुरकमाल के अंचल अधिकारी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, पटना के आदेशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए.

उन्होंने कहा कि सी डब्लू जे सी (CWJC) नंबर 19075/2024 में 7 जनवरी 2025 को पारित आदेश के तहत खाता संख्या 110 एवं खेसरा संख्या 2234, 2235 और 2236 से संबंधित गैरमजरुआ खास जमीन के मामले में नियमानुकूल निर्णय लेने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था. हालांकि, निर्धारित अवधि बीत जाने के बावजूद यह मामला अब तक लंबित पड़ा हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि भू-माफियाओं के साथ कथित सांठगांठ के कारण इस संवेदनशील मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

कचरा भवन निर्माण और पत्राचार पर उठे सवाल

कचरा भवन निर्माण और जमीन को लेकर सवाल उठाते हुए भाकपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि साहेबपुरकमाल के अंचल अधिकारी के पत्रांक 1451, दिनांक 16 सितंबर 2026 के माध्यम से सनहा पश्चिम के मुखिया को पत्राचार किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त पत्राचार केवल एक व्यक्ति के व्यक्तिगत आवेदन के आधार पर किया गया है, जो पूरी तरह सरकारी नियमावली के विरुद्ध है.

मनोज कुमार ने आगे कहा कि साहेबपुरकमाल के अंचल अधिकारी के ही पत्रांक 1063, दिनांक 19 जुलाई 2023 के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद ही संबंधित स्थल पर कचरा भवन का निर्माण कराया गया था. इसके बाद 6 दिसंबर 2023 को तत्कालीन जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने इसका भव्य उद्घाटन किया था. उद्घाटन के बाद से ही यहां लगातार स्वच्छता कर्मी कार्यरत हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

धरना में इनकी रही उपस्थिति

इस विरोध प्रदर्शन एवं धरना कार्यक्रम में मो. गुलाम बक्शी, मोहम्मद शहजहां, मोहम्मद तबारक, मनोहर महतो, सुभाष महतो, नंदू महतो, राम प्रकाश राम, रणजीत राम, गढ़ों पासवान, पवन पासवान, नीतीश पासवान, रोशन कुमार, संतोष कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर, दशरथ ठाकुर, लक्ष्मी देवी, बबीता देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन