Ration Card e-kyc: सरकार ने कार्डधारकों को दी बड़ी राहत, अब 30 सितंबर तक कराएं ई-केवाईसी

Updated:
विज्ञापन

Ration Card e-kyc: बिहार के राशन कार्डधारियों के लिए राहत भरी खबर है. ई-केवाईसी कराने की तिथि आगे बढ़ा दी गई है. अब 30 सितंबर तक लाभुक ई-केवाईसी करा सकेंगे. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने तिथि में संशोधन करते हुए नई तिथि जारी कर दी है.

विज्ञापन

Ration Card e-kyc: बिहार के राशन कार्डधारियों के लिए राहत भरी खबर है. ई-केवाईसी कराने की तिथि आगे बढ़ा दी गई है. अब 30 सितंबर तक लाभुक ई-केवाईसी करा सकेंगे. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने तिथि में संशोधन करते हुए नई तिथि जारी कर दी है.

इस नई तिथि से सभी जिलों को अवगत करा दिया गया है. जारी निर्देश में कहा गया है कि निर्धारित तिथि के अंदर शत प्रतिशत ई-केवाईसी का काम पूरा करते हुए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजें.

अगर निर्धारित तिथि के अंदर किसी लाभुक ने ई-केवाईसी नहीं कराया तो इसके बाद स्वत: उसका नाम राशन कार्ड से कट जाएगा.

30 जून तक महज 93.45 प्रतिशत e-kyc अपडेट

बता दें कि इससे पहले 30 जून तक की तिथि निर्धारित की गई थी. लेकिन राज्य में महज 93.45 प्रतिशत राशन कार्डधारकों का हीं ई-केवाईसी हो पाया. इस दौरान आधार कार्ड में त्रुटि और इसमें सुधार होने में हो रही देरी के कारण कार्य शत-प्रतिशत सम्पन्न नहीं हो सका.

इसे देखते हुए विभाग ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है. विभाग के सचिव ने सभी डीएम को इसकी जानकारी देते हुए शत प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के लिए अपने स्तर से सभी पीडीएस डीलरों को क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने को निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों का सरकारी से कटेगा नाम, होगी आधार सीडिंग

उत्तर बिहार के अरवल में सबसे ज्यादा e-kyc अपडेट

विभागीय आंकड़ों पर गौर करने पर अरवल इस मामले में सबसे अव्वल है. इस जिले में 97.55 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी अपडेट हो चुका है. इसी प्रकार समस्तीपुर में 97.25, नवादा में 96.97, पटना में 95.85, सीतामढ़ी में 90.20, शिवहर में 94.46, दरभंगा में 90.25, मधुबनी में 96.54, पश्चिम चंपारण में 92.24 प्रतिशत अपडेट हुआ है.

वहीं, पूर्वी चंपारण में 95.49, औरंगाबाद में 96.43, गया में 95.24 और अररिया में 93.73 प्रतिशत ई-केवाईसी अपडेट हुआ है. जबकि मुजफ्फरपुर में 89.53 प्रतिशत ही कार्य पूरा हुआ है. यानी उत्तर बिहार में सबसे खराब परफार्मेंस मुजफ्फरपुर का ही है. अन्य जिलों के आंकड़े भी इसी के इर्द गिर्द हैं.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन