Bihar News: लड़की के घर मिलने गया प्रेमी को घर वालों ने पकड़कर कराई शादी, दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Updated:
विज्ञापन

शादी के बाद युगल प्रेमी

Bihar News: गया के बांकेबाजार थाने के खजुरिया गांव में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा. दोनों परिवार से छिप-छिपकर मिलते थे. लेकिन इस बार परिवार वालों को शक गया. लड़की के परिवारवालों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया.

विज्ञापन

Bihar News: हमारे देश में प्रेम कहानियों को लेकर एक अलग ही राय और विचार गढ़ी जाती है. कई जगह इन्हें बाहें फैलाकर अपना लिया जाता है तो कहीं-कहीं ये कहानियां केवल कहानियां बनकर दृश्य मात्र रह जाती हैं. लेकिन एक कहावत हैं ना कि अगर किसी चीज को सच्चे दिल से चाहो तो सारी कायनात उससे मिलाने की कोशिश में लग जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ है बिहार के गया में…

गया के बांकेबाजार थाने के खजुरिया गांव में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा. दोनों अपने परिवार से छिप-छिपकर मिलते थे. लेकिन इस बार परिवार वालों को शक हो गया और लड़की के परिवारवालों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और थाने ले गए. थाने में विवाद होता इससे पहले ही पुलिस ने इस बात की सलाह दे दी कि दोनों की शादी करवा दी जाए. फिर क्या था, दोनों परिवारों की सहमति से प्रेमी प्रेमिका की शादी करवा दी गई.

ये भी पढ़ें: अर्धनग्न अवस्था में फरियादी से मिलते थे दरोगा जी, SP ने किया लाइन हाजिर

दो सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

खजुरिया गांव की रहने वाली 18 साल की पूजा कुमारी और आंजन गांव के 22 साल के संतन कुमार में पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग (interesting love marriage in bihar) चल रहा था. दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मिला करते थे. लेकिन इस बार प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी मंगलवार रात लड़की के घर पहुंचा तो इसकी भनक लड़की के घर वालों को लग गई.

घर के हीं लोगों उन्हें मिलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और अंजाम ये हुआ की दोनों को पकड़कर थाने ले गए. वहां पर थाने के पास बांकेधाम स्थित मंदिर परिसर में दोनों की शादी करा दी गई.

ये भी पढ़ें: मोतिहारी में भीड़ ने एक साधु को खंभे से बांधकर पीटा, फिर वीडियो किया वायरल…

शादी के साक्षी बने स्थानीय लोग और पुलिस

बता दें कि दोनों प्रेमी दूर के रिश्तेदार थे. दोनों किसी शादी में मील थे फिर दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा. दोनों का अपने परिवार वालों से छिपकर मिलने का सिलसिला शुरू हुआ. इसी तरह जब मंगलवार रात (2 जुलाई) दोनों मिलने लगे तो परिजनों को भनक लग गई और दोनों को पकड़ लिया.

बांकेधाम मंदिर में प्रेमी युगल की विधिवत शादी कराई गई. मौके पर दोनों के स्वजन और गांव के लोग मौजूद थे. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लड़का-लड़की दोनों बालिग थे. परिजनों की आपसी सहमति से दोनों की शादी कराई गई है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन