Bihar Mob Lynching: मोतिहारी में भीड़ ने एक साधु को खंभे से बांधकर पीटा, फिर वीडियो किया वायरल...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Jul 2024 8:49 AM
साधु को पीटती भीड़
Bihar Mob Lynching: बिहार के मोतिहारी में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. जहां उग्र भीड़ ने एक साधु को बिजली के खंभे से बांधकर पीट दिया. इस दौरान साधु भीड़ से उन्हें छोड़ने के लिए रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन भीड़ पर साधु की गुहार का कोई असर नहीं दिखा.
Bihar Mob Lynching: बिहार के मोतिहारी में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. जहां उग्र भीड़ ने एक साधु को बिजली के खंभे से बांधकर पीट दिया. इस दौरान साधु भीड़ से उन्हें छोड़ने के लिए रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन भीड़ पर साधु की गुहार का कोई असर नहीं दिखा. वहां से गुजर रहे रिटायर्ड दरोगा ने घायल साधु को भीड़ के चंगुल से बहुत मुश्किल से छुडाया. साधु की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पीड़ित साधु ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना मोतिहारी के मलाही थाना क्षेत्र के चटिया गांव के लालकिशोर गिरी उर्फ नागा बाबा के साथ हुई है. वह अपनी बाइक से मंदिर जा रहे थे, तभी रास्ते में टिकुलिया गांव में एक युवक उनकी बाइक से टकरा गया.
भीड़ ने साधु को खंभे से बांधकर पीटा (Mob Lynching in Motihari)
घटना के बाद युवक और नागा बाबा में बहस शुरू हो गई. युवक ने अपने गांव के लोगों को कॉल कर बुला लिया. ग्रामीणों की भीड़ ने बाबा को एक बिजली के पोल से बांध दिया. बाबा के हाथ और पैर खंभे में बांधकर उनकी जमकर पिटाई कर दी. बाबा बार-बार अपनी रहम की भीख मांगते रहे लेकिन हिंसक भीड़ उनकी गुहार सुनने को तैयार नहीं थी.
काफी देर तक ग्रामीण नागा बाबा की पिटाई करते रहे. तभी शोर सुनकर कुछ देर बाद गांव के ही एक रिटायर्ड दारोगा वहां पहुंचे. उन्होंने साधु को भीड़ के चंगुल से बहुत मुश्किल से छुड़वाया.
ये भी पढ़ें: अर्धनग्न अवस्था में फरियादी से मिलते थे दरोगा जी, SP ने किया लाइन हाजिर
पुलिस एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पीट रही भीड़ का वीडियो भी बनाया गया. किसी व्यक्ति द्वारा उस वीडियो को वायरल भी कर दिया गया. बाबा ने गोविंदगंज थाना पर 9 नामजद और 20 अज्ञात ग्रामीणों के ऊपर आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में मुदकमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए वायरल वीडियो के आधार पर नामजद एक ग्रामीण अशोक राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










