SI Umesh Tiwari: अर्धनग्न अवस्था में फरियादी से मिलते थे दरोगा जी, SP ने किया लाइन हाजिर
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Jul 2024 11:23 AM
अर्धनग्न अवस्था में फ़रियाद सुनते दरोगा उमेश तिवारी
SI Umesh Tiwari: समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय स्थानीय थाना में डायल 112 के दारोगा उमेश तिवारी का कुछ दिनों से हाफ पैंट, बिना शर्ट का फोटो वायरल हो रहा था. साथ हीं राह चलते लड़कियों को रोककर टच करने का भी आरोप लगाया जा रहा है. इसकी जांच के बाद एसपी विनय तिवारी ने एक्शन लेते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है.
SI Umesh Tiwari: समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय स्थानीय थाना में डायल 112 के दारोगा उमेश तिवारी का कुछ दिनों से हाफ पैंट, बिना शर्ट का फोटो वायरल हो रहा था. साथ हीं राह चलते लड़कियों को रोककर टच करने का भी आरोप लगाया जा रहा है. इसकी जांच के बाद एसपी विनय तिवारी ने एक्शन लेते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है.
सोशल मीडिया पर तस्वीर हो रही वायरल
जानकारी के अनुसार वे मारपीट मामले में महिला फरियादी के पास बिना वर्दी के हाफ पैंट पहने अर्धनग्न अवस्था में गए थे. शर्ट भी नहीं पहने थे. शहर के बाजार में भी साइकिल से चलती लड़कियों के साथ बात करते हुए भी देखे गए हैं.
इतना ही नहीं इसके साथ कई और फोटो भी इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हैं. जिसमें दिख रहा है कि वह थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार वाली पोर्टिको में अर्धनग्न कपड़ों में डेस्क के ऊपर दोनों पैर उठा कर बैठे हैं.
ये भी पढ़ें: बरौनी से राजकोट के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
एसपी के आदेश पर दरोगा लाइन हाजिर (sub-inspector umesh tiwari)
इस पूरे मामले में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि दारोगा उमेश तिवारी का हाफ पैंट में महिला फरियादी से मिलने का फोटो वायरल हुआ था. दारोगा उमेश तिवारी पिछले दो वर्ष से दलसिंहसराय के 112 नंबर टीम में तैनात थे.
वे अक्सर हाफ पैंट में ही फरियादी से मिलते थे. इस मामले में एसपी के आदेश पर एक टीम का गठन किया था. टीम ने इस मामले को सत्य मानते हुए एसपी को रिपोर्ट भेजी थी. टीम की रिपोर्ट के आधार पर एसपी विनय तिवारी ने दारोगा उमेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










