भोजपुर के ये दो दिग्गज सम्राट कैबिनेट में बनेंगे मंत्री, आधी रात को आया फोन, सियासी हलचल बढ़ी

Edited by Sakshi kumari
Updated:
विज्ञापन

सम्राट कैबिनेट का विस्तार

पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के 30 मंत्री आज शपथ ग्रहण करेंगे. इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. आधी रात से ही संभावित मंत्रियों को फोन जा रहा है. भोजपुर के दो दिग्गजों को भी आधी रात को शपथ ग्रहण के लिए फोन गया है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: (मिथिलेश कुमार) बिहार की सियासत के लिए गुरुवार का दिन अहम है. आज सम्राट कैबिनेट का विस्तार होना है. सीएम सम्राट के मंत्रिमंडल में 30 से अधिक मंत्री शामिल होंगे. पहले से 2 उपमंत्री सम्राट कैबिनेट में मौजूद हैं. अब अन्य नेताओं के पास भी शपथ ग्रहण के लिए फोन आने शुरु हो गए हैं. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होना है. इसी बीच बड़ी जानकारी भोजपुर से सामने आ रही है. जहां भाजपा के संजय टाइगर और जदयू के श्री भगवान को शपथ ग्रहण के लिए फोन आया है.

सम्राट कैबिनेट में भोजपुर के दिग्गजों को मिली जगह

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर से भाजपा नेता संजय टाइगर और जदयू नेता श्री भगवान को मंत्री पद को लेकर पार्टी स्तर से फोन आने की चर्चा तेज हो गई है. इस सूचना के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि राज्य सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विभिन्न दलों में मंथन जारी है.

संजय टाइगर और श्री भगवान बनेंगे मंत्री

इसी क्रम में भोजपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टाइगर और जदयू के श्री भगवान का नाम प्रमुखता से सामने आया है. दोनों नेताओं को लेकर उनके समर्थक लगातार सोशल मीडिया और आपसी बैठकों में खुशी जाहिर कर रहे हैं. संजय टाइगर लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय माने जाते हैं और भोजपुर क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ बताई जाती है.

सामाजिक समीकरण के लिहाज से अहम चेहरे

वहीं जदयू के श्री भगवान भी संगठन और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण चेहरा माने जाते हैं. ऐसे में दोनों नेताओं के नाम चर्चा में आने से भोजपुर की राजनीतिक अहमियत और बढ़ गई है. अब तक भाजपा या जदयू की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन दोनो को रात 2 बजे फोन आया था.

Also Read: सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन