सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

आज पटना में शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी का रोड शो

Bihar Cabinet Expansion: पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के 30 मंत्री आज शपथ ग्रहण करेंगे. इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक उनका रोड शो होगा. पीएम मोदी शहर में लगभग डेढ़ रहेंगे.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की सियासत के लिए आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. सम्राट मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 30 से अधिक मंत्रियों को जगह दी जाएगी. राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भाजपा के 15 और जदयू के 14 मंत्रियों को शपथ दिलायेंगे. सरकार में जदयू के दो उपमुख्यमंत्री पहले से शामिल हैं.

पटना में पीएम मोदी का रोड शो

आज के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे, जिसके कारण भव्य तैयारियां की गई हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की शाम ही पटना पहुंचे थे. ऐसे में आज पीएम मोदी का पटना में रोड शो होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक पीएम मोदी का रोड शो होगा. शहर में पीएम मोदी लगभग डेढ़ घंटे तक रहेंगे.

डेढ़ घंटे शहर में क्या-क्या करेंगे पीएम मोदी?

  • 11:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर आगमन
  • 11:40 बजे सड़क मार्ग से गांधी मैदान के लिए होंगे रवाना
  • 12:15 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे
  • 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा शुरू
  • 01:00 बजे कार्यक्रम की समाप्ति

शपथ ग्रहण समारोह में और कौन-कौन होंगे शामिल?

जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह के अलावा जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, ललन सिंह, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने खुद ही गांधी मैदान जाकर तैयारियों के बारे में जानकारी ली थी.

कैबिनेट विस्तार के एक दिन पहले रही सियासी हलचल

कैबिनेट विस्तार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया और भाजपा कोटे के मंत्रियों की लिस्ट को फाइनल टच दिया. इसके पहले जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के आवास पर जदयू की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें जदयू कोटे से बनने वाले मंत्रियों के नाम तय किए गए.

Also Read: बिहार में आज भी जारी रहेगा आंधी-बारिश और ठनका का दौर, पटना में देर रात हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन