स्टेट बैंक की खिड़की तोड़ बैंक में घुसे चोर

Published at :26 May 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेट बैंक की खिड़की तोड़ बैंक में घुसे चोर

गाड़ी की आवाज सुन कर भाग निकले चोर मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस, प्राथमिकी कोइलवर : एसबीआइ की कोइलवर शाखा में बुधवार की रात चोर घुस गये. बैंक की खिड़की तोड़ कर चोर अंदर घुसे थे. लेकिन चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाये. ऐसा माना जा रहा है कि कोइलवर एसबीआइ के […]

विज्ञापन

गाड़ी की आवाज सुन कर भाग निकले चोर

मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस, प्राथमिकी
कोइलवर : एसबीआइ की कोइलवर शाखा में बुधवार की रात चोर घुस गये. बैंक की खिड़की तोड़ कर चोर अंदर घुसे थे. लेकिन चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाये. ऐसा माना जा रहा है कि कोइलवर एसबीआइ के आरा-पटना उच्च पथ से सटे होने के कारण चोर के मनसूबे पर पानी फिर गया. हाइवे पर गाड़ियों के लगातार आवागमन से चोर सशंकित होकर भाग निकले. सूत्रों की माने, तो जब चोर बैंक के अंदर घुसे थे उसी समय पुलिस की पैट्रोलिंग गाड़ी गुजरी थी,
जिससे चोर डर गये और किसी सामान को हाथ लगाये वापस लौट गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह एसबीआइ की शाखा प्रबंधक करौलिन पुष्पा सिंह जब बैंक पहुंच रोजाना की तरह निरीक्षण कर रही थी, तो एक खिड़की के लोहे का रॉड टूटा हुआ देखा. जहां पास में ही लोहे का खंती गिरा हुआ था. बैंक की खिड़की का रॉड तोड़े जाने पर शाखा प्रबंधक ने इसकी सूचना कोइलवर थाना व एसबीआइ क्षेत्रीय कार्यालय आरा को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच- पड़ताल में जुट गयी. बैंक का सीसीटीवी का फुटेज भी पुलिस ने देखा. इधर बैंक की खिड़की तोड़े जाने को लेकर शाखा प्रबंधक ने कोइलवर थाने में एक मामला दर्ज कराया है.
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन