सरायकेला बाजार में फूड सेफ्टी का छापा, दो दुकानों पर लगाया जुर्माना

सरायकेला बाजार में फूड सेफ्टी का छापा
Seraikela Kharsawan News: सरायकेला बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. जांच के दौरान गोलगप्पा बेचने वालों को भी निर्देश दिए गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुधीर रंजन द्वारा सरायकेला बाजार क्षेत्र में खुदरा और थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड और बिना लेबल वाले खाने की चीजों की सघन जांच की गई.
एक्सपायर्ड और बिना लेबल खाद्य पदार्थ मिले
निरीक्षण के दौरान एक दुकान में एक्सपायर्ड नारियल पानी पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करते हुए संबंधित दुकानदार पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया. वहीं, एक अन्य थोक विक्रेता के गोदाम में गंदगी एवं बिना लेबल के खाद्य सामग्री पाए जाने पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया.
गोलगप्पा बेचने वालों को दिए निर्देश
जांच अभियान के क्रम में संजय चौक और आसपास के क्षेत्र में गोलगप्पा बेचने वालों की भी जांच की गई. सभी विक्रेताओं को साफ पानी और ताजा खाद्य सामग्री के इस्तेमाल और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए, साथ ही जागरूक किया गया.
नियमों के पालन की अपील
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा सरायकेला बाजार स्थित सभी खुदरा और थोक विक्रेताओं, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की गई है कि वे अज्ञात स्रोत से मिले खाद्य सामग्री और एक्सपायर्ड पेय पदार्थ, चिप्स और अन्य खाने की चीजों को न बेचें. यह स्पष्ट किया गया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत मानकों को न मानने वालों खाद्य कारोबारकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें फूड लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत, परेशान हुए लोग
यह भी पढ़ें: रांची स्मार्ट सिटी को लेकर CM हेमंत ने दिए निर्देश, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










