तिरुलडीह पुलिस ने डाटम स्कूल में चलाया जागरुकता अभियान, बच्चों को सिखाये साइबर सेफ्टी के गुर

Updated:
विज्ञापन
सरायकेला: तिरुलडीह पुलिस ने डाटम स्कूल में चलाया जागरुकता अभियान, बच्चों को सिखाये साइबर सेफ्टी के गुर, बांटी कॉपी-कलम

छात्रों को जानकारी देते थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network

सरायकेला के डाटम स्कूल में तिरुलडीह पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया. बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना की ओर से शनिवार को मध्य विद्यालय डाटम में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में थाना प्रभारी कौशल कुमार ने शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, महिला सुरक्षा, महिला संबंधी अपराध, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

थाना प्रभारी ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सेवा डायल-112 तथा साइबर ठगी की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी. उन्होंने बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. साथ ही छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों की जानकारी भी दी. कार्यक्रम के दौरान बच्चों से नशे से दूर रहने, कानून का सम्मान करने तथा यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया.

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी और कलम का वितरण किया गया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola