चांडिल बाजार से चोरी गई बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चांडिल बाजार से चोरी गई बाइक बरामद, दो शातिर युवक गिरफ्तार

चांडिल पुलिस ने बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

चांडिल : चांडिल पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि चांडिल बाजार से मिलन प्रामाणिक की हीरो होंडा पैशन प्रो (संख्या- JH05BT-1692) चोरी हो गई थी. मामले में चांडिल थाना कांड संख्या 92/26, दिनांक 03 जुलाई 2026 को बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक बरामद कर ली. जांच के दौरान घटना में संलिप्त चंदन बागती उर्फ चंदू बागती (19) तथा शिवा सरदार (20), दोनों निवासी बागुनहातु, डी ब्लॉक, रोड संख्या-7, थाना सिदगोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार कर लिया गया. आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola