कुचाई में SIR-2026 की समीक्षा, एडीसी ने कहा- समयसीमा में पूरा करें डिजिटाइजेशन का कार्य

कुचाई अंचल कार्यालय में SIR को लेकर समीक्षा बैठक करते एडीसी कुमार जयवर्धन | Prabhat Khabar Network
कुचाई में SIR-2026 अभियान की समीक्षा बैठक हुई. एडीसी जयवर्धन कुमार ने मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य को समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है.
खरसावां : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत 57-खरसावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कुचाई में हुई. बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने की. उन्होंने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया.
डाटा की शुद्धता पर जोर
बैठक में एडीसी ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र की पहुंच सुनिश्चित की जाए और समयबद्ध तरीके से उसका संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन किया जाए. उन्होंने डाटा की शुद्धता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया. समीक्षा के दौरान जिन मतदान केंद्रों पर डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. उन्होंने BLO सुपरवाइजरों को नियमित क्षेत्रीय अनुश्रवण करने, BLO के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा.
एडीसी की आम नागरिकों से अपील
एडीसी जयवर्धन कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा अभियान के दौरान अनुशासन बनाए रखें. उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें. BLO को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए गणना प्रपत्र समय पर जमा करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके.
बैठक में संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), BLO सुपरवाइजर, कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य निर्वाचन कार्मिक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Sachindra Dash
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










