खरसावां : बोरड़ा-बुढ़ीतोपा सड़क बदहाल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी

Updated:
विज्ञापन

बोरड़ा - बड़ीतोपा - असनतलिया सड़क का जीर्णोद्धार कार्य शुरू करने की मांग करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

खरसावां के बोरड़ा-बुढ़ीतोपा मार्ग की स्थिति जर्जर है. गहरे गड्ढों और जलजमाव से हजारों ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां प्रखंड के बोरड़ा से बुढ़ीतोपा चौक तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है. जगह-जगह उखड़ी पिच, बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश के पानी से भरे जलजमाव ने इस मार्ग पर आवागमन मुश्किल बना दिया है. सड़क की जर्जर स्थिति से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. बारिश के दौरान कीचड़ और फिसलन के कारण स्कूली वाहन तक बीच रास्ते में फंस जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग सड़क से करते आवागमन

बोरड़ा-बुढ़ीतोपा मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है. इसी रास्ते से बुढ़ीतोपा, आसनतलिया, कोचा, मौदा, पिंडकी, खुंदीपीढ़, दलाईकेला, बड़ामशाल, खमारडीह, कुदासिंगी और पानपोस सहित करीब एक दर्जन गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं. दोपहिया, चारपहिया, साइकिल और पैदल चलने वाले लोगों के लिए यह सड़क अब परेशानी का कारण बन गई है. फिलहाल कई लोग खराब सड़क से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेने को मजबूर हैं.

पत्थर और गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क

करीब आठ-नौ वर्ष पूर्व इस सड़क का जीर्णोद्धार कराया गया था, लेकिन अब अधिकांश हिस्सों से डामर पूरी तरह उखड़ चुका है. सड़क पर केवल पत्थर और गहरे गड्ढे ही नजर आते हैं. बारिश के कारण इनमें पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं. विभागीय सूत्रों के अनुसार स्थानीय विधायक दशरथ गागराई की पहल पर सड़क के जीर्णोद्धार की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. ग्रामीणों ने अविलंब सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola