ओत गुरु कोल लाको बोदरा की 107वीं जयंती पर उमड़े लोग, हो भाषा और संस्कृति को बचाने का लिया संकल्प...

Updated:
विज्ञापन

प्रतिभागियों को सम्मानित करते अतिथि

टपानी प्रखंड के पासेया गांव में वारंग क्षिति लिपि के जनक ओत गुरु कोल लाको बोदरा की 107वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गयी. इस दौरान हो भाषा और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा उसकी विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

खूंटपानी. खूंटपानी प्रखंड के पासेया गांव में वारंग क्षिति लिपि के जनक ओत गुरु कोल लाको बोदरा की 107वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गयी. इस दौरान हो भाषा और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा उसकी विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत सैकड़ों लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

भाषा व संस्कृति ही समाज की पहचान: सोनाराम

पासेया गांव में ओत गुरु कोल लाको बोदरा को श्रद्धांजलि देते जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व अन्य | Prabhat Khabar Network
ओत गुरु कोल लाको बोदरा को श्रद्धांजलि देते सोनाराम बोदरा

समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि ओत गुरु लाको बोदरा ने हो भाषा और संस्कृति के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. वारंग क्षिति लिपि के जरिए उन्होंने समाज को मातृभाषा के संवर्धन का मजबूत आधार दिया है. उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का साधन नहीं, बल्कि समाज की पहचान और अस्मिता है. साथ ही, उन्होंने हो भाषा को उचित संवैधानिक सम्मान दिलाने की पुरजोर मांग की.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक नृत्य ने मोहा मन

पासेया गांव में ओत गुरु कोल लाको बोदरा को श्रद्धांजलि देते जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व अन्य | Prabhat Khabar Network
मंचसीन प्रतिभागी के साथ जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा

जयंती के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया. विभिन्न टोलियों द्वारा प्रस्तुत किए गए पारंपरिक नृत्यों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और वाहवाही बटोरी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया, जिससे स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन हुआ.

गणमान्य लोगों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम के दौरान ओत गुरु के संघर्ष और ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया. इस आयोजन में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दोनों उर्फ राकेश बांसिंह, सुदामा हाईबुरू, कोकिल केशरी, भीम विक्रम सिंह बोदरा, अंजलि बानरा, संजय बोदरा, सिकुर बोदरा, बैगो बोदरा, रोशन तियू, बीर सिंह मुंडरी, नितिमा बोदरा और सदना चाकी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाज के लोग उपस्थित रहे.

पासेया गांव में ओत गुरु कोल लाको बोदरा को श्रद्धांजलि देते जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व अन्य | Prabhat Khabar Network
लोगों को संबोधित करते सोनाराम बोदरा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola