युवाओं में तकनीकी कौशल विकसित करना लक्ष्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 May 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

पीरो में कौशल विकास केंद्र का हुआ उद्घाटन पीरो : बिहार कौशल विकास मिशन के तहत संचालित कौशल युवा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पीरो प्रखंड मुख्यालय में खोले गये कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को संपन्न हुआ. अनुमंडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने फीता काट कर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया. इस […]
विज्ञापन
पीरो में कौशल विकास केंद्र का हुआ उद्घाटन
पीरो : बिहार कौशल विकास मिशन के तहत संचालित कौशल युवा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पीरो प्रखंड मुख्यालय में खोले गये कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को संपन्न हुआ. अनुमंडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने फीता काट कर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वावलंबी व आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए कृतसंकल्प है. अपने इस निश्चय को मूर्त रूप देने के लिए युवाओं
को तकनीकी रूप से कुशल बनाने के लिए कौशल युवा कार्यक्रम केंद्र खोले जा रहे हैं. पीरो में इस केंद्र के संचालक की जिम्मेवारी डिजिटल इंफो माल गांधी चौक पीरो को दी गई है, जहां मैट्रिक उत्तीर्ण 15 से 25 आयु वर्ग के युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा. केंद्र के उद्घाटन मौके पर पीरो नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जयेश कुमार सिन्हा, सीओ जयप्रकाश मिश्र, केंद्र संचालक मो नसीम खान, जिला कौशल प्रबंधक अरुण कुमार, लर्निंग फैसिलेटर नेयाज खान, संतोष कुमार, समाजसेवी मेराज खान, फिरोज खान, नेहाल खान सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










