बिजली तार की चपेट में आने से कंडक्टर की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

टूट कर लटके तार में कंडक्टर की फंस गयी थी गरदन आंधी-तूफान में मंगलवार को गिरा था बिजली का तार साइकिल से आरा आने के क्रम में बामपाली के समीप हुआ हादसा आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली के समीप एक दर्दनाक हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गयी. आंधी […]
विज्ञापन
टूट कर लटके तार में कंडक्टर की फंस गयी थी गरदन
आंधी-तूफान में मंगलवार को गिरा था बिजली का तार
साइकिल से आरा आने के क्रम में बामपाली के समीप हुआ हादसा
आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली के समीप एक दर्दनाक हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गयी. आंधी पानी में टूट कर गिरे बिजली तार में बस के कंडक्टर की गरदन फंस गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. साइकिल से आरा आने के क्रम में हादसा हुआ. मृतक बहोरनपुर निवासी 55 वर्षीय बैजनाथ राय बताया जा रहा है.
घटना के बाद कुछ देर के लिए आरा- बक्सर मार्ग पर बामपाली के समीप कुछ देर के लिए सड़क जाम भी हो गया. हालांकि बाद में पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गये थे. जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय बैजनाथ राय बुधवार की सुबह अपने रिश्तेदार चितकुंडी गांव से अपने काम के लिए आरा आ रहे थे. इसी क्रम में आंधी में टूट कर लटके बिजली के तार में उनकी गरदन फंस गयी. बिजली के तार में जब गरदन फंसी तो साइकिल फेंका गया और बस कंडक्टर बिजली तार पर ही झूल गया.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी,जिसके बाद शव को उतारा गया. घटना को लेकर मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. सड़क जाम कर रहे लोगों ने मुआवजे की मांग की. जिस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.
मौत की खबर मिलते ही ससुराल से भागी- भागी अस्पताल पहुंची बेटी : घटना के बाद सदर अस्पताल में पहुंचे मृतक बैजनाथ राय के परिजनों ने उनकी बेटी के ससुराल कोइलवर थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में सूचना दी. इसके बाद मौत की खबर सुनते ही ससुराल से भागी- भागी बेटी शिवकुमारी देवी अपने पति के साथ अस्पताल पहुंच गयी. अस्पताल में पिता का शव देखते ही उससे लिपट कर दहाड़ मार कर रोने लगी. मौत की सूचना इकलौते पुत्र अशोक राय को भी दे दी गयी जो कोलकाता में शिक्षक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










