प्रिटिंग प्रेस के कर्मचारी से हजारों की लूट

Published at :25 May 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
प्रिटिंग प्रेस के कर्मचारी से हजारों की लूट

आरा : पूर्व के भूमि विवाद में दो गुटों के बीच बुधवार की सुबह हिंसक झड़प व गोलीबारी की घटना हुई. गोली लगने से एक अधेड़ जख्मी हो गया. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजौली गांव में हुई. गोली लगने से घायल एक अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. […]

विज्ञापन

आरा : पूर्व के भूमि विवाद में दो गुटों के बीच बुधवार की सुबह हिंसक झड़प व गोलीबारी की घटना हुई. गोली लगने से एक अधेड़ जख्मी हो गया. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजौली गांव में हुई. गोली लगने से घायल एक अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल अधेड़ की हालत अब सामान्य बतायी जा रही है. अधेड़ को गोली मारने के साथ लाठी- डंडे से जम कर पीटा भी गया है. उसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं. घायल अधेड़ सहजौली निवासी स्व बिहारी चौधरी का पुत्र रवींद्र चौधरी बताया जाता है. इस मामले में 10 नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है. पहले भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हो चुकी है. इसी मामले को लेकर बुधवार को दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गये. पहले तो दोनों ओर से बहसी हुई. इसके बाद देखते – देखते लाठी- डंडे और धारदार हथियार चलने लगे. मारपीट के क्रम में ही एक पक्ष के द्वारा फायरिंग की जाने लगी, जिसमें गोली रवींद्र चौधरी को लग गयी और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. परिजन गोली लगने से घायल रवींद्र चौधरी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल में घायल की स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस ने उसका बयान लिया.
गोली लगने से एक अधेड़ हुआ जख्मी, चल रहा इलाज
शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजौली गांव में हुई घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन