मतों की गिनती आज, तैयारियां पूरी

Published at :23 May 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
मतों की गिनती आज, तैयारियां पूरी

निकाय चुनाव. प्रत्याशियों के परिजन व समर्थक जीत के लिए कर रहे पूजा-पाठ चौक-चौराहों पर हार-जीत की होती रही चर्चा आरा : नगर निकाय चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. आज मतगणना होगी. इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सभी इवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया है. स्ट्रांग […]

विज्ञापन

निकाय चुनाव. प्रत्याशियों के परिजन व समर्थक जीत के लिए कर रहे पूजा-पाठ

चौक-चौराहों पर हार-जीत की होती रही चर्चा
आरा : नगर निकाय चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. आज मतगणना होगी. इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सभी इवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया है. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है. सुरक्षा प्रहरी दिन-रात स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे हुए हैं. वहीं, आरा नगर निगम के 43 वार्डों में अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का आकलन लगातार चल रहा है. कई प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं,
तो कई प्रत्याशियों के बीच ऊहापोह की स्थिति है. वहीं, चुनाव परिणाम को लेकर नगर को सभी चौक-चौराहों व मुहल्लों में हार-जीत पर चर्चाएं हो रही हैं. प्रत्याशियों के समर्थक व उनके परिजनों द्वारा जीत के लिए मंदिरों में पूजा कर भगवान से जीत के लिए प्रार्थना की जा रही है.
मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की है चाक-चौबंद व्यवस्था : नगर निकाय चुनाव के बाद मतगणना केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सके. सुरक्षाकर्मी दिन-रात मतगणना केंद्र की सुरक्षा में मुस्तैद हैं. वहीं प्रत्याशियों के एजेंट भी मतगणना केंद्र पर लगातार नजर बनाये हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति में इसकी शिकायत प्रशासन से की जा सके. चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में प्रशासन द्वारा सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है.
प्रत्याशियों में बढ़ गयी बेचैनी : मतगणना तथा जीत-हार को लेकर प्रत्याशियों में बेचैनी बढ़ गयी है. सभी के बीच अपने तरह से आकलन का सिलसिला जारी है. वहीं उनके समर्थकों द्वारा भी जीत-हार के आकलन करने का दौर जारी है. कई प्रत्याशी अपने समर्थक मतदाताओं के आधार पर जोड़-घटाव कर रहे हैं. पर अंतिम परिणाम मंगलवार को मतगणना के बाद ही आ पायेगा और कौन जीता तथा कौन हारा, यह स्पष्ट हो पायेगा. इस बीच कई प्रत्याशियों के हृदय की धड़कन बढ़ चुकी है.
चौक-चौराहों पर भी मतगणना को लेकर हो रही है चर्चा : नगर के सभी चौक-चौराहों पर भी मतगणना को लेकर चर्चा जोरों पर चल रही है. इतना ही नहीं, पान की गुमटियों सहित कई दुकानों पर भी मतगणना में प्रत्याशियों के हार-जीत की संभावना व्यक्त की जा रही है. पूरा नगर चुनावमय हो गया है. सभी के अपने-अपने तर्क और अपने-अपने दावे हैं. कोई किसी को जीता रहा है, तो कोई किसी और को जीता रहा है. मतगणना मंगलवार को होनी है. पर चुनाव का आकलन कर रहे लोगों द्वारा अभी से हार-जीत का फैसला सुनाया जा रहा है. वहीं कई लोगों द्वारा जीत के दावे ठोंके जा रहे हैं.
प्रत्याशियों व परिजनों द्वारा मंदिरों में की जा रही है पूजा : नगर निकाय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों व उनके परिजनों द्वारा मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है तथा देवी-देवताओं से जीत का आशीर्वाद लिया जा रहा है. इसे लेकर मंदिरों में काफी भीड़ दिखायी दे रही है.
प्रशासनिक तैयारी पूरी
कोइलवर, बिहिया, शाहपुर, जगदीशपुर नगर पंचायत तथा पीरो नगर पंचायत में भी मतगणना को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
कहां कितने हैं उम्मीदवार
नगर निगम, आरा : 304
नगर पंचायत, कोइलवर : 88
नगर पंचायत, पीरो : 68
नगर पंचायत, बिहिया : 68
नगर पंचायत, शाहपुर : 63
नगर पंचायत, जगदीशपुर : 118
यहां होगी मतगणना
आरा नगर निगम : राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, नवादा
नगर पंचायत, कोइलवर : तारामणि भगवान साह उच्च विद्यालय
नगर पंचायत, बिहिया : कन्या मध्य विद्यालय
नगर पंचायत, शाहपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र, शाहपुर
नगर पंचायत, पीरो : प्लस-टू उच्च विद्यालय, पीरो
नगर पंचायत, जगदीशपुर : स्वारथ साहू प्लस-टू उच्च विद्यालय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन