बाइक के शो रूम से सवा लाख की लूट

Published at :21 May 2017 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक के शो रूम से सवा लाख की लूट

पहले रेकी की, फिर कर्मियों को बंधक बना की लूटपाट चार की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना का अंजाम आरा/जगदीशपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नायका टोला मोड़ के समीप स्थित हीरो शो रूम से हथियार के बल पर चार की संख्या में अपराधियों ने सवा लाख रुपये लूट लिये. लूट की इस […]

विज्ञापन

पहले रेकी की, फिर कर्मियों को बंधक बना की लूटपाट

चार की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना का अंजाम
आरा/जगदीशपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नायका टोला मोड़ के समीप स्थित हीरो शो रूम से हथियार के बल पर चार की संख्या में अपराधियों ने सवा लाख रुपये लूट लिये. लूट की इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भागने में सफल रहे. इस घटना के बाद शो रूम के कर्मचारी व संचालक सभी लोग दहशत में आ गये. घटना की जानकारी तत्काल जगदीशपुर थाना को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम जगदीशपुर स्थित तरुण इंटरप्राइजेज हीरो शो रूम में हथियार के बल पर चार की संख्या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
इस संबंध में तरुण इंटरप्राइजेज के मालिक संतोष सिंह ने बताया कि शनिवार को दो गाड़ी की बिक्री हुई थी. सेल काउंटर पर पैसा रखा हुआ था. अपराधी आये और कर्मचारी को बंधक बनाकर हथियार के बल पर पैसा लूट लिये. शो रूम के संचालक जगदीशपुर वार्ड नंबर 18 के निवासी बताये जाते है. जिनका शो रूम नायका टोला मोड़ के समीप है. संचालक ने बताया कि पहले दो लोगों ने रेकी की उसके बाद चारों पहुंच कर इस घटना को अंजाम दिये है. लूट की इस घटना के बाद शो रूम में अफरातफरी मच गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इस संबंध में जगदीशपुर एसडीपीओ दयाशंकर ने बताया कि घटना हुई है. सीसीटीवी फुटेज व घटना के समय का टावर डंप किया जा रहा है. बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन