औषधि विभाग ने की दवा दुकान में छापेमारी

Published at :12 May 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
औषधि विभाग ने की दवा दुकान में छापेमारी

बिहिया : थाना क्षेत्र के बारा खरौनी गांव में अवैध रूप से चलाये जा रहे दवा दुकान पर भोजपुर जिला औषधि विभाग, बिहिया सीओ व बिहिया पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. छापेमारी के दौरान हजारों रुपये मूल्य की अंगरेजी दवा जब्त की गयी जबकि वहीं छापेमारी की भनक लगते ही दुकानदार दुकान छोड़ […]

विज्ञापन

बिहिया : थाना क्षेत्र के बारा खरौनी गांव में अवैध रूप से चलाये जा रहे दवा दुकान पर भोजपुर जिला औषधि विभाग, बिहिया सीओ व बिहिया पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. छापेमारी के दौरान हजारों रुपये मूल्य की अंगरेजी दवा जब्त की गयी जबकि वहीं छापेमारी की भनक लगते ही दुकानदार दुकान छोड़ कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बारा खरौनी गांव में विगत कई माह से एक झोंपड़ीनुमा मकान में अवैध रूप से दवा बेचने का कारोबार किया जा रहा था.

उक्त कारोबार की जानकारी मिलने पर भोजपुर औषधि निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में औषधि विभाग के विश्वजीत दास गुप्ता, सहायक औषधि नियंत्रक महेश राम, दंडाधिकारी के रूप में बिहिया सीओ मनोज कुमार व बिहिया पुलिस ने संयुक्त रूप से एक छापेमारी दल का गठन कर गुरुवार को उक्त दुकान पर छापेमारी की.

बताया जाता है कि छापेमारी में ऐसी दवाएं भी जब्त की गयी है जिन पर नॉट फॉर सेल लिखा हुआ है. छापेमारी में जब्त सभी दवाओं को बिहिया थाना लाया गया जहां उसकी जब्ती सूची तैयार की गयी. इस संबंध में औषधि निरीक्षक ने बताया कि मामले को लेकर दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है. बताया जाता है कि उक्त दुकान नन्हे लाल उर्फ श्यामाकांत वर्मा द्वारा चलाया जा रहा था.

औषधि विभाग की इस कार्रवाई से दवा के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन