व्यवहार न्यायालय में नये अवर न्यायाधीश ने कार्य भार संभाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2017 12:08 AM (IST)
विज्ञापन

पीरो : व्यवहार न्यायालय, पीरो के सब जज हरि प्रसाद के स्थानांतरण के बाद उनकी जगह नये अवर न्यायाधीश अखिलेश सिंह ने सोमवार को विधिवत कार्य भार संभाल लिया. यहां नये सब जज के रूप में योगदान करनेवाले श्री सिंह इसके पूर्व बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में सब जज के पद पर कार्यरत थे. पीरो व्यवहार […]
विज्ञापन
पीरो : व्यवहार न्यायालय, पीरो के सब जज हरि प्रसाद के स्थानांतरण के बाद उनकी जगह नये अवर न्यायाधीश अखिलेश सिंह ने सोमवार को विधिवत कार्य भार संभाल लिया. यहां नये सब जज के रूप में योगदान करनेवाले श्री सिंह इसके पूर्व बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में सब जज के पद पर कार्यरत थे. पीरो व्यवहार न्यायालय में बतौर सब जज कार्य भार संभालने के बाद श्री सिंह ने व्यवहार न्यायालय के कर्मियों व पीरो बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से शिष्टाचार भेंट कर उनसे परिचय प्राप्त किया.
इस दौरान नये अवर न्यायाधीश ने पीरो बार एसोसिएशन कार्यालय व पुस्तकालय का अवलोकन किया. मौके पर पीरो बार के अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार सिन्हा, शेषनाथ सिंह, अरुण राय, हरेंद्र राय, रवींद्र मिश्रा, अयोध्या तिवारी आदि ने नये सब जज का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान सब जज ने बार व बेंच के बीच समन्वय स्थापित कर लोगों को त्वरित न्याय सुलभ कराने का भरोसा दिलाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










