भतीजे की शादी में गये झारखंड पुलिस के सिपाही की मौत

Published at :30 Apr 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
भतीजे की शादी में गये झारखंड पुलिस के सिपाही की मौत

आरा : भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने गये चाचा की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. मृतक झारखंड पुलिस में कार्यरत थे. घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के अनुसार धोबहा ओपी के दरियापुर गांव के मृतक राजनारायण सिंह के भतीजे चिंटू कुमार की बरात […]

विज्ञापन

आरा : भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने गये चाचा की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. मृतक झारखंड पुलिस में कार्यरत थे. घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के अनुसार धोबहा ओपी के दरियापुर गांव के मृतक राजनारायण सिंह के भतीजे चिंटू कुमार की बरात पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव गयी थी. शादी समारोह में गुरहथी का कार्यक्रम चल रहा था.

इसी दौरान राजनारायण सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गयी. उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह घटना शुक्रवार की देर रात की है. शनिवार की सुबह में राजनारायण सिंह के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. घटना के बाद परिजनों के बीच मातम पसर गया.

जहां बज रही थी शहनाई, पल भर में पसरा मातमी सन्नाटा
एक तरफ पूरा परिवार शादी के माहौल में खुशियां मना रहा था. वहीं वर पक्ष के दूल्हे के चाचा की अचानक हुई मौत से मातमी सन्नाटा पसर गया. हालांकि मौत की सूचना को परिजन छुपा कर रखा, ताकि शादी में खलल न पड़े. किसी तरीके से शादी संपन्न कराया गया. बाद में इसकी जानकारी सभी लोगों को मिली, तो हाहाकार मच गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन