आग से स्टूडियो का सारा सामान हुआ राख

Published at :29 Apr 2017 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
आग से स्टूडियो का सारा सामान हुआ राख

कोइलवर : चांदी थाना क्षेत्र के चांदी चौक के समीप मां भवानी ट्रेडर्स गोदाम में आग लग गयी, जिसमें गोदाम व स्टूडियो जल कर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चौक स्थित मां भवानी ट्रेडर्स के पीछे स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में कुछ लोगों को बैठ बीड़ी पीते देखा गया था. शक […]

विज्ञापन

कोइलवर : चांदी थाना क्षेत्र के चांदी चौक के समीप मां भवानी ट्रेडर्स गोदाम में आग लग गयी, जिसमें गोदाम व स्टूडियो जल कर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चौक स्थित मां भवानी ट्रेडर्स के पीछे स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में कुछ लोगों को बैठ बीड़ी पीते देखा गया था.

शक है कि बीड़ी पीने के क्रम में आसपास फैले सूखे पत्तों में लगी आग फ़ैल गयी हो और धीरे-धीरे गोदाम तक पहुंच उसे अपने आगोश में ले लिया हो. इधर गोदाम से सटे शिवम स्टूडियो में भी आग लग गयी, जिससे स्टूडियो भी जलकर राख हो गया. इस घटना में कंप्यूटर,फोटो स्टेट मशीन व साजो सामान जल कर खाक हो गये. गोदाम के ऊपर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा के कर्मियों में भी हड़कंप मचा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन