घर से भाग कर प्रेमी से मिलने गयी थी कोलकाता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2017 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

पहुंच गयी रिमांड होम आरा : घर से भाग कर प्रेमी से मिलने के लिए कोलकाता जाने के लिए निकली किशोरी रिमांड होम पहुंच गयी. भोजपुर पुलिस को युवती के कोलकाता रिमांड होम में होने की जानकारी मिली, तो उसे आरा लाया गया. इसके बाद उसका कोर्ट के समक्ष 164 का बयान दर्ज कराया गया. […]
विज्ञापन
पहुंच गयी रिमांड होम
आरा : घर से भाग कर प्रेमी से मिलने के लिए कोलकाता जाने के लिए निकली किशोरी रिमांड होम पहुंच गयी. भोजपुर पुलिस को युवती के कोलकाता रिमांड होम में होने की जानकारी मिली, तो उसे आरा लाया गया. इसके बाद उसका कोर्ट के समक्ष 164 का बयान दर्ज कराया गया. कोर्ट के आदेश पर किशोरी का मेडिकल जांच भी कराया गया.
मामला अजिमाबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव से जुड़ा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को ब्रह्मपुर की एक किशोरी घर से लापता हो गयी थी. इस संबंध में किशोरी के पिता ने अजिमाबाद थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. मामले की छानबीन में जुटी पुलिस के कोलकाता रिमांड होम में होने की सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम को कोलकाता के लिए रवाना किया गया. बताया जा रहा है कि किशोरी ट्रेन में सवार होकर हावड़ा स्टेशन पहुंच गयी थी.
स्टेशन परिसर में किशोरी घुम रही थी कि इसी बीच कोलकाता जीआरपी की नजर उस पर पड़ी और पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया. उसने पुलिस के समक्ष बताया कि वह अपने पिता के साथ आयी हुई थी लेकिन भीड़ होने के कारण वह बिछड़ गयी. किशोरी के संदेहास्पद बयान को देखते हुए जीआरपी कोलकाता ने उसे रिमांड होम भेज दिया.
कोलकाता पहुंची पुलिस टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को आरा के लिए लेकर रवाना हो गयी. गुरुवार को किशोरी को लेकर पुलिस यहां पहुंची, जिसके बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. इस मामले में उसी गांव का रहनेवाला युवक चंदन चंद्रवंशी आरोपित है, जो अभी फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










