कई जगहों पर चला वाहन चेकिंग अभियान

Published at :28 Apr 2017 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
कई जगहों पर चला वाहन चेकिंग अभियान

आरा : शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों से पुलिस ने जुर्माना वसूल किया. वहीं कई वाहनचालक को पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया. वाहन चेकिंग अभियान से लोगों में हड़कंप मच गया था और कई लोग तो पुलिस […]

विज्ञापन

आरा : शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों से पुलिस ने जुर्माना वसूल किया. वहीं कई वाहनचालक को पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया. वाहन चेकिंग अभियान से लोगों में हड़कंप मच गया था और कई लोग तो पुलिस की जांच से बचने के लिए अपनी गाड़ी भी घुमा ले रहे थे. पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का पालन करने का पाठ भी बाइक चालकों को पढ़ाया गया. कई वाहन ट्रिपल लोडिंग में पकड़े गये और कई को कागजात के अभाव में पकड़ा गया. बगैर कागजात के सड़क पर गाड़ी दौड़ा रहे लोगों से पुलिस ने जुर्माना वसूल किया.

वहीं चार वाहनों को जब्त कर पुलिस थाने में भी ले गयी. जानकारी के अनुसार नवादा थाना के द्वारा हरि जी के हाता मोड़ पर इंस्पेक्टर नेयाज अहमद के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वहीं नगर इंस्पेक्टर जेपी सिंह के निर्देश पर शिवगंज में वाहनों की जांच की गयी. दोनों जगहों पर लगभग तीन घंटे तक चेकिंग चलता है. काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती होने के कारण कई लोग कोई घटना होने की संभावना के मद्देनजर जानकारी लेने भी पहुंच जा रहे थे. बता दें कि पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह ने जिले के सभी थानेदारों को अपने-अपने इलाके में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दे रखा है. पुलिस कप्तान के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन