बैंक परिसर से उचक्कों ने उड़ाये 50 हजार रुपये

Published at :28 Apr 2017 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक परिसर से उचक्कों ने उड़ाये 50 हजार रुपये

पीरो : बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए गुरुवार को अज्ञात उचक्कों ने पंजाब नेशनल बैंक की पीरो शाखा के परिसर से ही अमेहता निवासी रासबिहारी कहार की जेब से पचास हजार रुपये उड़ा लिये. इस मामले में पीड़ित की ओर से अज्ञात उचक्कों के खिलाफ पीरो थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी […]

विज्ञापन

पीरो : बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए गुरुवार को अज्ञात उचक्कों ने पंजाब नेशनल बैंक की पीरो शाखा के परिसर से ही अमेहता निवासी रासबिहारी कहार की जेब से पचास हजार रुपये उड़ा लिये. इस मामले में पीड़ित की ओर से अज्ञात उचक्कों के खिलाफ पीरो थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है.

जानकारी के अनुसार अमेहता निवासी रासबिहारी कहार अपने बैंक खाते से किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में 70 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए पीएनबी की पीरो शाखा पहुंचे थे. यहां बैंककर्मियों ने चेक नहीं होने के कारण उनके खाते से राशि को सीधे दूसरे खाते में ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद रासबिहारी कहार ने अपने बैंक खाता से 50 हजार रुपया निकाला और पैसे को दूसरे बैंक खाते में डालने के लिए जमा काउंटर पर पहुंचे. निकासी काउंटर से जमा करनेवाले काउंटर पर पहुंचने का क्रम में ही अज्ञात
उचक्कों ने उनकी जेब से 50 हजार रुपए उड़ा दिये.
इधर जब पीड़ित जमा काउंटर पर पहुंच कर अपनी जेब में हाथ डाला तो उन्हें पैसा निकाले जाने की जानकारी हुई. इस बाबत पूछे जाने पर पीएनबी की पीरो शाखा के प्रबंधक ने कहा कि उचक्कों का पता लगाने के लिए बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन