शरारती तत्वों ने दालान में लगायी आग, लाखों की संपत्ति खाक

Published at :27 Apr 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने दालान में लगायी आग, लाखों की संपत्ति खाक

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत पकड़ियाबर गांव में शरारती तत्वों ने एक किसान के दालान में आग लगा दी. इस घटना में दुकान में रखे अनाज और दालान के बाहर खड़े ऑटो और टाटा मैजिक जल कर खाक हो गयी. इस घटना में किसान के लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल […]

विज्ञापन

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत पकड़ियाबर गांव में शरारती तत्वों ने एक किसान के दालान में आग लगा दी. इस घटना में दुकान में रखे अनाज और दालान के बाहर खड़े ऑटो और टाटा मैजिक जल कर खाक हो गयी. इस घटना में किसान के लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी.

पकड़ियाबर गांव निवासी देवी दयाल सिंह के पुत्र निशंकु कुमार के दालान में शरारती तत्वों ने आग लगा दी. अगलगी की घटना में निशंकु कुमार के दालान में रखे सामान व गाड़ियां जल गयीं. यह घटना रात के लगभग दो बजे की है. जब सभी लोग अपने घर में सोये हुए थे. घटना की जानकारी मिलते ही गृहस्वामी चिल्लाने लगे आस- पास के लोग इकट्ठा हो गये, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया, तब तक सब कुछ जल कर खाक हो गया था.

इस घटना के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया. जो जहां था उसी स्थिति में आग बुझाने का प्रयास करने लगा. हालांकि निशंकु कुमार के अनुसार अगलगी की इस घटना को शरारती तत्वों ने अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी. हालांकि अब तक इस मामले में किसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बता दें कि इसी थाना क्षेत्र के बड़का गांव अख्तियारपुर गांव में शरारती तत्वों ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदार गणेश केसरी के गोदाम में आग लगा दी थी, जिसमें लाखों रुपये के सामान तथा पिकअप वैन को भी जला दिया गया था.

दालान के सामने खड़े टाटा मैजिक और ऑटो भी जले
पिकअप सहित लाखों का सामान जल कर राख
पुलिस कर रही है मामले की जांच
सुबह तीन बजे की है घटना
फोटो नंबर- 9- जला सामान और टाटा मैजिक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन