यात्रियों के हंगामे के बाद पैसेंजर बनकर चली इंटरसिटी

Published at :27 Apr 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों के हंगामे के बाद पैसेंजर बनकर चली इंटरसिटी

आरा : पटना – वाराणसी पैसेंजर के लेट होने के कारण यात्रियों ने कई जगहों पर हंगामा मचाया. हंगामे के कारण पटना- भभुआ इंटरसिटी को पैसेंजर बना कर चलाना पड़ा. यात्रियों के हंगामे के कारण रेल प्रशासन को काफी फजीहत झेलनी पड़ी. जानकारी के अनुसार आरा की ओर आने के लिए दैनिक यात्री विभिन्न स्टेशनों […]

विज्ञापन

आरा : पटना – वाराणसी पैसेंजर के लेट होने के कारण यात्रियों ने कई जगहों पर हंगामा मचाया. हंगामे के कारण पटना- भभुआ इंटरसिटी को पैसेंजर बना कर चलाना पड़ा. यात्रियों के हंगामे के कारण रेल प्रशासन को काफी फजीहत झेलनी पड़ी. जानकारी के अनुसार आरा की ओर आने के लिए दैनिक यात्री विभिन्न स्टेशनों पर 63233 पटना- वाराणसी पैसेंजर का इंतजार कर रहे थे.

पैसेंजर ट्रेन के लगभग ढाई घंटे विलंब से आने की सूचना मिलते ही यात्रियों ने कोइलवर, कुल्हडिया स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके बाद आनन- फानन में इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गयी, जिसके बाद पटना- भभुआ इंटरसिटी को पैसेंजर बना कर चलाने का फैसला किया गया. इसके बाद इंटरसिटी सभी स्टेशन व हाल्ट पर रूकते हुए गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन