सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं मरीज

आरा : सहार में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीज खासा परेशान हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का घोर अभाव है. अब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में उत्क्रमित नहीं किया जा सका है. जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में उत्क्रमित करने के लिए भवन निर्माण करने को […]
आरा : सहार में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीज खासा परेशान हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का घोर अभाव है. अब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में उत्क्रमित नहीं किया जा सका है. जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में उत्क्रमित करने के लिए भवन निर्माण करने को लेकर विभाग को 75 लाख की राशि वर्ष 2010 में ही प्राप्त हो चुकी है. हालांकि इसके लिए भवन के निर्माण का कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है.
पर हालात यह है कि नवनिर्मित भवन में विभाग द्वारा मरीजों को नहीं देखा जा रहा है. वहीं कुव्यवस्था के कारण नवनिर्मित भवन की खिड़की के शीशे कई जगह तोड़ दिये गये हैं. वहीं भवन को भी कई जगह क्षति पहुंचायी गयी है. जबकि सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रचार जोर-शोर से करती है, पर धरातल पर नजारा कुछ और ही देखने को मिल रहा है. सरकार की उदासीनता के कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मानक के अनुसार प्रखंडवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










