दहेज के लिए पहली पत्नी को घर से निकाला

Published at :25 Apr 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए पहली पत्नी को घर से निकाला

सूर्यपुरा : थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव में दहेज की मांग को लेकर बहू के साथ मारपीट करने तथा दहेज में नकदी रुपये की मांग पूरा नहीं होने पर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में पति, सास, ससुर, ननद पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी […]

विज्ञापन

सूर्यपुरा : थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव में दहेज की मांग को लेकर बहू के साथ मारपीट करने तथा दहेज में नकदी रुपये की मांग पूरा नहीं होने पर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में पति, सास, ससुर, ननद पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी है. जिले के दिनारा निवासी कैलाश प्रसाद की पुत्री पूनम देवी ने लिखित आवेदन में दिया है कि मेरी शादी वर्ष 2008 में अलीगंज गांव के यदुवंश प्रसाद के पुत्र चंदन कुमार के साथ की गयी थी,

तब से ही ससुरालवालों ने मेरे साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट गाली- गलौज के साथ हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे. फिर मेरे पति कि वर्ष 2016 में रेलवे ग्रुप डी में नौकरी लग गयी, तो हम से डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे. ससुरालवालों ने फिर हमको मारपीट कर महीनों पहले ही घर से निकाल दिये हैं.

मामले को लेकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में सास प्रेमा देवी, ससुर यदुवंश प्रसाद, पति चंदन कुमार तथा तीन ननद माया देवी, किरण देवी, रीना देवी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी है. थानाध्यक्ष महेश प्रसाद साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन