फायरिंग के मामले में फरार अपराधी गिरफ्तार

Published at :22 Apr 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
फायरिंग के मामले में फरार अपराधी गिरफ्तार

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी गैस एजेंसी रोड में वर्मा पॉल्ट्री फॉर्म के कर्मचारी बाबा धाम पासवान पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे एक और अपराधी को नवादा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी गुरुवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले से हुई. बता दें […]

विज्ञापन
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी गैस एजेंसी रोड में वर्मा पॉल्ट्री फॉर्म के कर्मचारी बाबा धाम पासवान पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे एक और अपराधी को नवादा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी गुरुवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले से हुई.
बता दें कि 48 घंटा के लिए रिमांड पर लिये गये चंदन महतो और जयंत उर्फ जैकी ने पुलिस के समक्ष पूछताछ के दौरान बताया कि इस मामले में एक और साथी घटना में शामिल था. जानकारी मिलते ही नवादा थाना पुलिस ने आनंद नगर मु्हल्ले से सुनील कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपित अशोक यादव का पुत्र बताया जाता है. पकड़े गये आरोपित ने अपनी संलिप्तता पुलिस के समक्ष स्वीकार कर लिया है. पकड़े गये अारोपित और रिमांड पर लिये गये आरोपित से नवादा थाना पुलिस पूछताछ कर रही है. इस बाबत नवादा थानाध्यक्ष नेयाज अहमद ने बताया कि पूछताछ चल रही है. चंदन के बयान पर सुनील को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अन्य आरोपितों की भी तलाश जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन