11 पुड़िया हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published at :19 Apr 2017 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
11 पुड़िया हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मठिया के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 11 पुड़िया हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है. पकड़ा गया आरोपी मुन्ना कुमार बताया जाता है, जो दौलतपुर बलुआ निवासी विजय यादव का […]

विज्ञापन

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मठिया के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 11 पुड़िया हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है. पकड़ा गया आरोपी मुन्ना कुमार बताया जाता है, जो दौलतपुर बलुआ निवासी विजय यादव का पुत्र है.

इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मुन्ना कुमार हेरोइन की तस्करी करता है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी, तो उसके पास से 11 पुड़िया हेरोइन जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपित हेरोइन का सेवन भी करता है.
बता दें कि एक माह पूर्व नगर थाना क्षेत्र के नाला रोड मुहल्ले में हेरोइन को तस्करी कर रही एक महिला को पुलिस ने 73 पुड़िया हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़ी गयी महिला पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र के बतायी जा रही थी. पकड़े गये आरोपित से पूछताछ चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन