चंपारण सत्याग्रह पर बालिका विद्यालय में हुआ विशेष कार्यक्रम

आरा : बालिका उच्च विद्यालय प्लस टू एवं शिशु संस्थान महादेवा में गांधी जी के चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी के अवसर पर जगदीश सिंह की अध्यक्षता में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके तहत सोमवार को पहले दिन नील की खेती कब, कहां और कैसे शुरुआत हुई. अंगरेजों द्वारा किसानों पर किस तरह […]
आरा : बालिका उच्च विद्यालय प्लस टू एवं शिशु संस्थान महादेवा में गांधी जी के चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी के अवसर पर जगदीश सिंह की अध्यक्षता में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके तहत सोमवार को पहले दिन नील की खेती कब, कहां और कैसे शुरुआत हुई. अंगरेजों द्वारा किसानों पर किस तरह के जुल्म करते और महात्मा गांधी ने उन्हें कैसे सत्याग्रह के माध्यम से किसानों को राहत दिलायी और इन सब के बीच राज कुमार शुक्ल की भूमिका के संबंध में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किये. इसके साथ ही विभिन्न चरणों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी.
इसके निर्णायक मंडल में डॉ निरूपमा सिंह, सुरेश कुमार, नर्वदेश्वर उपाध्याय, चंद्रभूषण उपाध्याय, गायत्री अखौरी, रीता देवी, सुनीता कुमारी, पुष्पा पांडेय, मोनी कुमारी, पल्लवी, अर्चना थे. विजयी प्रतिभागयों को विद्यालय के निदेशक रामजी तिवारी और लक्ष्मण सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया. मंगलवार को कौन-कौन स्वतंत्रता सेनानियों ने चंपारण सत्याग्रह में महात्मा गांधी को सहयोग किया. इस विषय पर प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










