शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार 384 बोतल अंगरेजी शराब जब्त

Published at :17 Apr 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार 384 बोतल अंगरेजी शराब जब्त

आरा : जिले के सिन्हा ओपी थाना क्षेत्र के सेमरिया स्कूल के समीप से सूचना के आधार पर सिन्हा पुलिस ने एक शराब तस्कर को धर दबोचा. उसके पास से पुलिस ने कार्टन में रखी 384 बोतल अंगरेजी शराब बरामद की. पकड़ा गया आरोपित नथमलपुर गांव निवासी कुंदन सिंह बताया जाता है. पकड़ा गया कुंदन […]

विज्ञापन

आरा : जिले के सिन्हा ओपी थाना क्षेत्र के सेमरिया स्कूल के समीप से सूचना के आधार पर सिन्हा पुलिस ने एक शराब तस्कर को धर दबोचा. उसके पास से पुलिस ने कार्टन में रखी 384 बोतल अंगरेजी शराब बरामद की. पकड़ा गया आरोपित नथमलपुर गांव निवासी कुंदन सिंह बताया जाता है. पकड़ा गया कुंदन पूर्व में भी इस मामले में वांछित रहा है

. बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदन सिंह शराब की खेप लेकर डिलिवरी करने जा रहा है. तभी सिन्हा प्रभारी धनंजय पांडेय ने घेराबंदी कर उसे सेमरिया गांव के समीप से धर दबोचा. कुंदन सिंह जैसे ही मोपेड गाड़ी पर शराब लादकर अपने गांव नथमलपुर से निकला, वैसे ही पुलिस उसके पीछे लग गयी. जब उसकी तलाशी ली गयी, तो मोपेड पर आठ पेटी में बांध कर रखी गयी 384 बोतल शराब जब्त कर ली गयी, साथ ही मोपेड को भी जब्त कर लिया गया. आरोपित कुंदन सिंह से पूछताछ की जा रही है तथा शराब तस्करी के मामले में किन-किन लोगों के साथ वह काम करता है.

पता लगाया जा रहा है. बता दें कि एसपी क्षत्रनील सिंह के आदेश पर पूरे जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. रविवार को हुई तस्कर की गिरफ्तारी इसी कड़ी की देन है. इस संबंध में सिन्हा ओपी प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त तस्कर शराब का खेप लेकर जा रहा है. सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

शराब के नशे में चार धराये, भेजे गये जेल
नगर थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात नशे में धुत चार लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार चारों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि होने के बाद रविवार को चारों को जेल भेज दिया गया. पकड़े गये लोगों में नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर निवासी सुजीत कुमार सिंह और रंजीत कुमार यादव, बड़की सिंगही निवासी अरुण कुमार तथा धोबहा ओपी के बाघीपाकड़ निवासी दिलीप सिंह बताया जाता है. उक्त गिरफ्तारी पुरानी पुलिस लाइन के समीप से हुई है. जब चारों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी गश्ती पार्टी ने उन्हें रोका. पुलिस को देखते ही वे लोग भागने लगे. तब जाकर पुलिस ने उन्हें पीछा कर धर दबोचा. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन