उचक्कों ने जूनियर इंजीनियर के उड़ाये दो लाख रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : शहर के बीचोबीच नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी- रमना रोड में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक जूनियर इंजीनियर के दो लाख रुपये उड़ा लिये. इस घटना ने पुलिस प्रशासन के सुरक्षा के पोल खोल दिये. यह घटना उस वक्त घटी जब ऐलियो विभाग के जूनियर इंजीनियर पिंटू कुमार शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा से […]
विज्ञापन
आरा : शहर के बीचोबीच नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी- रमना रोड में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक जूनियर इंजीनियर के दो लाख रुपये उड़ा लिये. इस घटना ने पुलिस प्रशासन के सुरक्षा के पोल खोल दिये. यह घटना उस वक्त घटी जब ऐलियो विभाग के जूनियर इंजीनियर पिंटू कुमार शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा से दो लाख रुपये निकाल कर जा रहे थे.
इसी बीच पिंटू कुमार का मोटरसाइिकल पंचर हो गयी.
पकड़ी रोड में पंचर बनवा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने रुपये का थैला लेकर भाग निकले. बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद आराम से भाग निकले. अपराधी भाग रहे थे और जूनियर इंजीनियर पिंटू कुमार चिल्ला रहा था लेकिन कोई भी मदद करने को तैयार नहीं हुआ, जिसके कारण अपराधी आराम से निकल गये.
घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष नेयाज अहमद मौके पर पहुंच गये और छानबीन शुरू कर दी. इस घटना ने शहर के सुरक्षा व्यवस्था का पोल खोल कर रख दिया है. बता दे कि जिस जगह पर घटना हुई है उसके सौ मीटर इधर जज कोठी मोड़ के समीप पुलिस का चेकपोस्ट है. वहीं 200 मीटर आगे पकड़ी चौक पर भी दिन भर पुलिस के जवान खड़े रहते हैं पर बेखौफ अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद आराम से निकल पड़े. इस घटना को लेकर जूनियर इंजीनियर पिंटू कुमार द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस मामले की जांच कर रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










