शराब कारोबारी के घर अधिग्रहण की शुरू हुई कार्रवाई

आरा/सहार : भोजपुर जिले में शराब कारोबारी का घर अधिग्रहण करने की कार्रवाई की जा रही है. जिले में शराब बंदी के बाद यह पहला मौका है जब किसी शराब कारोबारी की संपत्ति को पुलिस अपने कब्जे में ले ली. इस संबंध में सहार थाना की पुलिस ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है. जिलाधिकारी से […]
आरा/सहार : भोजपुर जिले में शराब कारोबारी का घर अधिग्रहण करने की कार्रवाई की जा रही है. जिले में शराब बंदी के बाद यह पहला मौका है जब किसी शराब कारोबारी की संपत्ति को पुलिस अपने कब्जे में ले ली. इस संबंध में सहार थाना की पुलिस ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है. जिलाधिकारी से सहमति मिलने के बाद पुलिस के द्वारा अधिग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी. जानकारी के अनुसार सहार पुलिस ने गुलजारपुर के शराब कारोबारी लतर राय के घर अधिग्रहण को लेकर जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










