20 लीटर महुआ शराब के साथ 13 गिरफ्तार

Published at :12 Apr 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
20 लीटर महुआ शराब के साथ 13 गिरफ्तार

पीरो : अगिआंव बाजार थाना की पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी करवाई करते हुए छह महिला समेत कुल 13 लोगों को बड़ी मात्रा में देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार की शाम अलग अलग महादलित बस्तियों में छापामारी अभियान […]

विज्ञापन

पीरो : अगिआंव बाजार थाना की पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी करवाई करते हुए छह महिला समेत कुल 13 लोगों को बड़ी मात्रा में देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार की शाम अलग अलग महादलित बस्तियों में छापामारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के सुग्गी बाल से 10 लीटर महुआ शराब व 1 सौ किलो जावा महुआ के साथ बघउ मुसहर, कदम मुसहर, दिनराजनी देवी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कटारिया से 3 लीटर महुआ शराब व 40 किलो जावा महुआ के साथ झूरी मुसहर, बिन्दा देवी और मीना देवी तथा अनुआ टोला से सात लीटर महुआ शराब व 2 सौ किलो जावा महुआ के साथ रंगनाथ मुसहर,
शिवजी मुसहर, कजरी देवी, ललकी देवी, शारदा देवी, रामचंद्र मुसहर और रोहतास जिले के गीधा निवासी विजय ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देसी शराब के साथ गिरफ्तार सभी आरिपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तयारी कर रही है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की इस करवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन