महिला के साथ दो बच्चों को जला कर मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

आरा/बिहिया : बिहिया थाने के अमराई नवादा स्थित रामलगन राय के टोला गांव में ससुरालवालों ने दहेज के लिए महिला समेत दो मासूम बच्चों को जला कर मार डाला. पलंग में बांधने के बाद केराेसिन छिड़क कर आग लगा दी गयी. महिला के साथ दोनों मासूम बच्चों की तड़प- तड़प कर मौत हो गयी. सोमवार […]
विज्ञापन
आरा/बिहिया : बिहिया थाने के अमराई नवादा स्थित रामलगन राय के टोला गांव में ससुरालवालों ने दहेज के लिए महिला समेत दो मासूम बच्चों को जला कर मार डाला. पलंग में बांधने के बाद केराेसिन छिड़क कर आग लगा दी गयी. महिला के साथ दोनों मासूम बच्चों की तड़प- तड़प कर मौत हो गयी. सोमवार की अहले सुबह घटना को अंजाम दिया गया. इस संबंध में मृत महिला के पिता ने सुसराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए बिहिया थाने में आवेदन दिया है. शव
महिला के साथ दो बच्चों…
का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. मृत महिला अमराई नवादा स्थित रामलगन टोले के हीरा लाल गोंड उर्फ उधारी गोंड की पत्नी 28 वर्षीय सोनी देवी बतायी जा रही है. वहीं दो मासूम बच्चे चार वर्षीय आशीष और दो वर्षीय सनी की भी मौत आग में झुलसने से हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला तथा उसके दोनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
मृतक के पिता राम ईश्वर गोंड ने पुलिस को दिये गये आवेदन में कहा है कि दहेज में सोने की चेन और मोटरसाइकिल के लिए ससुरालवालों ने जला कर मेरी बेटी और उसके दो बच्चों को मार डाला. इस मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने का आवेदन दिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










