लूटने को हुई थी उपेंद्र की हत्या

Published at :11 Apr 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
लूटने को हुई थी उपेंद्र की हत्या

वारदात. पुलिस ने उपेंद्र हत्याकांड का किया खुलासा, तीन किये गये गिरफ्तार पांच मोबाइल तथा 3800 रुपये नकद भी किया गया बरामद आरा : पटना जिले के बिहटा से भाड़े पर लेकर चले जाइलो के चालक उपेंद्र हत्याकांड का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया. लूट की नीयत से चाकू से गोद- गोद कर […]

विज्ञापन

वारदात. पुलिस ने उपेंद्र हत्याकांड का किया खुलासा, तीन किये गये गिरफ्तार

पांच मोबाइल तथा 3800 रुपये नकद भी किया गया बरामद
आरा : पटना जिले के बिहटा से भाड़े पर लेकर चले जाइलो के चालक उपेंद्र हत्याकांड का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया. लूट की नीयत से चाकू से गोद- गोद कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. तीन गिरफ्तार अपराधियों ने आरोप स्वीकार कर लिया है. अपराधियों के पास से पांच मोबाइल तथा 3800 रुपये बरामद किये गये हैं.
गत 25 मार्च की सुबह अजिमाबाद के नूरपुर गांव से उपेंद्र का शव बरामद हुआ था. जाइलो लूटने के बाद अपराधियों ने चाकू से गोद कर उपेंद्र का शव भोजपुर जिले के अजिमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के बधार में फेंक दिया था. इस मामले में मृतक के भाई जितेंद्र कुमार के बयान पर अजिमाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. वारदात का खुलासा करने के लिए एसपी ने एक टीम का गठन किया था.
टीम ने 15 दिनों में हत्याकांड में शामिल अपराधियों को दबोच कर घटना का खुलासा कर दिया. पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों में कन्हाई कुमार उर्फ रंजन (चेचौल) नौबतपुर, नीरज कुमार, फुलारी, संदेश तथा निरंजन कुमार उर्फ गुरु जी, बाघा कोल, विक्रम पटना शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन