मेगा ब्लॉक से डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित

Published at :10 Apr 2017 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक से डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित

दर्जन भर ट्रेनों को कंट्रोल कर चलाया गया आरा : दानापुर रेलखंड पर रविवार को मेगा ब्लॉक के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. मेगा ब्लॉक के कारण लगभग दर्जन भर ट्रेनों को कंट्रोल कर चलाया गया. इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और घंटों इंतजार करना पड़ा. मेगा […]

विज्ञापन

दर्जन भर ट्रेनों को कंट्रोल कर चलाया गया

आरा : दानापुर रेलखंड पर रविवार को मेगा ब्लॉक के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. मेगा ब्लॉक के कारण लगभग दर्जन भर ट्रेनों को कंट्रोल कर चलाया गया. इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और घंटों इंतजार करना पड़ा. मेगा ब्लॉक के कारण लगभग सात घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा.
मगध, अजमेर- भागलपुर, उधना-दानापुर, सूरत- भागलपुर सहित कई महत्वपूर्ण गाड़ियों का परिचालन बाधित रहा. बिहटा और दानापुर के बीच मेगा ब्लॉक रविवार की सुबह में लगा था. सुबह में काम शुरू हुआ तो सात घंटे तक मेगा ब्लॉक रहा. इसकी वजह से गाड़ियों को कंट्रोल कर चलाया जा रहा था. कई गाड़ियों को काफी देर तक विभिन्न स्टेशनों पर खड़ा भी किया गया था.
इधर मेगा ब्लॉक होने के कारण ट्रेनों के परिचालन में विलंब हुआ, जिसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद देर शाम डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ.
इन ट्रेनों का कंट्रोल कर हुआ परिचालन
अपर इंडिया, मगध एक्सप्रेस, मुगलसराय- पटना पैसेंजर, अजमेर- भागलपुर, उधना-दानापुर, सूरत- भागलपुर सहित कई गाड़ियां
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन