चार घंटे तक जाम रहा आरा-बक्सर हाइवे

Published at :09 Apr 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
चार घंटे तक जाम रहा आरा-बक्सर हाइवे

दुर्घटना. गजराजगंज थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के पास करेंट लगने से युवक की मौत आक्रोशित लोगों ने दर्जनभर वाहनों के तोडे शीशे बीते दिनों आये आंधी तूफान से टूटकर गिर गया था तार आरा : गजराजगंज थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के पास करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद […]

विज्ञापन

दुर्घटना. गजराजगंज थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के पास करेंट लगने से युवक की मौत

आक्रोशित लोगों ने दर्जनभर वाहनों के तोडे शीशे
बीते दिनों आये आंधी तूफान से टूटकर गिर गया था तार
आरा : गजराजगंज थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के पास करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद गुस्साये लोगों ने चार घंटे तक आरा-बक्सर हाइवे को जाम रखा. युवक की मौत की सूचना जब गांव वालों की मिली तो पूरा गांव टूट पड़ा और आरा-बक्सर हाइवे को जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने दर्जन भर वाहनों के शीशों को भी चकनाचूर कर दिया. चार घंटे तक हाइवे जाम रहने से लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा. मसाढ़ मिल्की निवासी रामपति पासवान का पुत्र पिंटू कुमार फौज की बहाली के लिए तैयारी कर रहा था. रोज की तरह वह शनिवार की सुबह भी बहाली के दौड़ के लिए प्रैक्टिस करने के लिए घर से निकला था.
गांव से बाहर निकलने के बाद वह दौड़ रहा था, तभी टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया और उसकी वहीं पर मौत हो गयी. बता दें कि शुक्रवार की शाम तेज आंधी तूफान और ओलों की बरसात हुई थी. इसी आंधी तूफान में बिजली का तार टूट कर गिर गया था. जिसकी चपेट में युवक आ गया.
दूसरे बेटे की मौत से सदमे में आ गयी है मां
करेंट की चपेट में आने से काल के गाल में समाने वाले पिंटू कुमार की मां सदमे में आ गयी है. पिंटू की मां दिप्ती देवी दो बेटों की मौत का गम बरदाश्त नहीं कर पा रही है. मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है और वह बस बेटे को बुलाने की जिद पर अड़ी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार दिप्ती देवी के तीन बेटे थे, जिसमें से एक की मौत पहले ही बीमारी से हो चुकी है. दूसरे बेटे पिंटू की मौत बिजली करेंट की चपेट में आने से हो गयी. दो बेटों की मौत के गम में मां टूट गयी है. अब एक बेटा मंटू घर का इकलौता चिराग बच गया है, जो अपनी मां को ढाढ़स बंधा रहा था. गांव में इस बात की भी चर्चा थी कि दो बेटों की मौत वजह आखिर क्या है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन