ओले से मची अफरा-तफरी छह से अधिक लोग जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

भोजपुर : जिले में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम ने रुख बदला और आसमान से बर्फ के बड़े- बड़े गोले बरसने लगे. इससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी. ओलों की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये, तो कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गये. गोपाली चौक पर ओले की […]
विज्ञापन
भोजपुर : जिले में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम ने रुख बदला और आसमान से बर्फ के बड़े- बड़े गोले बरसने लगे. इससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी. ओलों की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये, तो कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गये. गोपाली चौक पर ओले की चपेट में आने से घोड़ा गिर गया, जिसकी वजह से टमटम पलट गया.
इससे टमटम सवार भी जख्मी हो गया. वहीं, फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. स्थिति यह थी कि शुरू में आसमान से 200 से 250 ग्राम तक के बर्फ के गोले गिर रहे थे. शाम के लगभग छह बजे अचानक मौसम का रुख बदलने लगा. आसमान में काले बादल छा गये और तेज आंधी चलने लगी. अभी आसमान से पानी की दो-चार बूंदें गिरी ही थीं कि बर्फ के बड़े-बड़े गोले बरसने लगे. इससे सड़क पर भगदड़ मच गयी. ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










