हत्या के मामले में जांच करने पहुंची एफएसएसल की टीम

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में रविवार की सुबह किराना दुकानदार राजेंद्र यादव की हत्या के मामले में सोमवार की सुबह फॉरेंसिक जांच की टीम दौलतपुर गांव पहुंची, जहां घटनास्थल से नमूने काे एकत्र किया गया. साथ ही मृतक के कपड़े को भी जांच के लिए लिया गया है. मिली जानकारी के […]
आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में रविवार की सुबह किराना दुकानदार राजेंद्र यादव की हत्या के मामले में सोमवार की सुबह फॉरेंसिक जांच की टीम दौलतपुर गांव पहुंची, जहां घटनास्थल से नमूने काे एकत्र किया गया. साथ ही मृतक के कपड़े को भी जांच के लिए लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाने के दारोगा सुरेंद्र पासवान के नेतृत्व में पटना से आयी एफएसएल की टीम दौलतपुर गांव गयी, जहां मृतक राजेंद्र यादव के कमरे की जांच की गयी और सेंपल भी एकत्र किया गया.
बता दें कि रविवार की अहले सुबह किराना दुकानदार राजेंद्र यादव की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. खून से लथपथ शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था. जिस कमरे में हत्या हुई थी, उसे पुलिस ने जांच के लिए बंद कर दिया था. सोमवार को एफएसएल की टीम ने जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










